देहरादून-सचिव पेयजल के आश्वासन पर उत्तराखंड जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की 21 जून से होने प्रस्तावित हड़ताल कार्य बहिष्कार स्थगित - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, June 20, 2024

देहरादून-सचिव पेयजल के आश्वासन पर उत्तराखंड जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की 21 जून से होने प्रस्तावित हड़ताल कार्य बहिष्कार स्थगित

देहरादून-सचिव पेयजल के आश्वासन पर उत्तराखंड जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की 21 जून से होने प्रस्तावित हड़ताल कार्य बहिष्कार स्थगित




देहरादून।।उत्तराखंड जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा देहरादून ने शासन को  दिनांक 06 जून 2024 को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया था जिसमें लिखा गया था कि यदि शीघ्र दो मांगो पर ठोस  सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो 21 जून 2024 से जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सभी कर्मचारी अधिकारी कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर चले जाएंगे



मांगे-:

1. उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान का एकीकरण करते हुये राजकीयकरण किया जायेगा।


2. USDDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल/सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जायेंगे तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण/संचालन व राजस्व वसूली कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही कराये जायेंगे।

वहीं जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि पेयजल निगम के प्रबन्धन द्वारा राजकीयकरण होने तक वेतन / पेंशन कोषागार से भुगतान हेतु अपनी सहमति दे गई। परन्तु जल संस्थान के प्रबन्धन द्वारा अपनी सहमति नहीं दी गई थी।सचिव पेयजल निगम द्वारा शासन में ली गई बैठक  में जल संस्थान के  सम्बन्धित समिति की बैठक का संशोधित कार्यवृत्त शासन को प्रेषित कर दिया गया है।जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की पेयजल सचिव से वार्ता होने पर पेयजल सचिव ने आश्वासन दिया कि सम्बन्धित मांगों के  शासनादेश को शीघ्र कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।जिसके बाद जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की उच्च पदाधिकारियों के द्वारा आज बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सचिव पेयजल द्वारा दिए गए आश्वासन का हम सभी पालन करते हैं तथा आश्वासन पर मोर्चा पूर्ण विश्वास करता है। जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि हमें  पूर्ण विश्वास है कि आप अतिशीघ्र सम्बन्धित शासनादेश जारी  करेंगे। साथ ही यह भी अनुरोध है कि USDDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल/सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जायेंगे तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण/संचालन व राजस्व वसूली कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही कराये जाने से सम्बन्धित शासनादेश भी शीघ्र ही जारी  करेंगे। 



वहीं बैठक के बाद जल संस्थान जल निगम संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि सचिव पेयजल द्वारा दिए गए आश्वासन पर जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा दिनांक 21.06.2024 से प्रस्तावित हड़ताल / कार्य बहिष्कार को स्थगित करता है। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक विजय खाली,रमेश विंजोला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

1235