उत्तरकाशी-ॐ गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश महाराज गुरु की महिमा का किया वर्णन - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, July 21, 2024

उत्तरकाशी-ॐ गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश महाराज गुरु की महिमा का किया वर्णन

उत्तरकाशी-ॐ गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश महाराज गुरु की महिमा का किया वर्णन 



उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय जोशियाडा नेहरू पर्वतारोहण संस्थानNIM सड़क मार्ग के समीप आश्रम ॐ गंगा  विश्व शांति सद्भावना धाम में राष्ट्रीय संत डॉ आचार्य दुर्गेश महाराज के सानिध्य में सैकड़ों गुरु भक्तों ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया।गुरु पूर्णिमा पर्व पर  उत्तरकाशी जनपद सहित  विभिन्न जनपदों एवम् अन्य राज्यों के लोग ॐ  गंगा विश्व सद्भावना धाम में आकर गुरु पूर्णिमा पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व पर डा.आचार्य दुर्गेश महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर दुर्गेश महाराज ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान भगवान से भी श्रेष्ठ है। इस अवसर पर  भक्तों के द्वारा ॐ विश्व शांति सद्भावना धाम में भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया। पंडित शिव प्रकाश मिश्रा ने बताया कि धाम में पधारे कुछ श्रद्धालुओ ने दीक्षा ली और चार बालकों का गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम मे यज्ञोपैथी संस्कार भी किया गया वहीं भक्तों ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर भजन कीर्तन कर गुरु के दर्शन कर गुरु से आशीर्वाद लिया गुरु आचार्य डॉ दुर्गेश महाराज को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।



No comments:

Post a Comment

1235