uttarkashi -गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मार्ग के दोनों और फसे बड़ी संख्या में कावड़ यात्री - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Sunday, July 21, 2024

uttarkashi -गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मार्ग के दोनों और फसे बड़ी संख्या में कावड़ यात्री


uttarkashi -गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, मार्ग के दोनों और फसे बड़ी संख्या में कावड़ यात्री 





उत्तरकाशी।। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह सैंज बिशनपुर के पास पहाड़ी से भारी मालवा और पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया वही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से मार्ग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री और कावड़ यात्री सहित वाहन फस गए हैं हम तस्वीरों में सब देख सकते हैं कि किस प्रकार से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर के पास दोनों और कावड़ यात्री, तीर्थ यात्री फंसे हैं हालांकि BRO की दो मशीने बिशनपुर के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के कार्य में जुटी है लेकिन लगातार पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने के कारण BRO को मार्ग खोलने में दिक्कतें हो रही है वही आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया है गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने में अभी 2 से 3 घंटे का समय और लग सकता है यदि राष्ट्रीय राजमार्ग में लगातार लैंडस्लाइड नहीं हुआ तो फिलहाल पुलिस ने  गंगोत्री जाने वाले कावड़ यात्री, तीर्थ यात्रियों को मनेरी के पास रोका गया है साथ ही उत्तरकाशी की ओर आने वाले यात्रियों को भटवाड़ी के पास रोका गया है फिलहाल मार्ग में फंसे कावड़ यात्री, तीर्थ यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने का इंतजार है।




No comments:

Post a Comment

1235