uttarkashi-पानी की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे स्वामी केशव गिरी महाराज को जबरन पुलिस और प्रशासन ने धरनास्थल से उठाया,अस्पताल में किया भर्ती - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Thursday, July 11, 2024

uttarkashi-पानी की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे स्वामी केशव गिरी महाराज को जबरन पुलिस और प्रशासन ने धरनास्थल से उठाया,अस्पताल में किया भर्ती

uttarkashi-पानी की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे स्वामी केशव गिरी महाराज को जबरन पुलिस और प्रशासन ने धरनास्थल से उठाया,अस्पताल में किया भर्ती




उत्तरकाशी।।। जनपद के बड़कोट नगर पालिका में पानी की समस्या को लेकर स्वामी केशव गिरी महाराज 6 जुलाई से बडकोट तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।और बडकोट नगरवासी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज स्वामी केशव गिरी महाराज की भूख हड़ताल का छठवां दिन था वही पुलिस और तहसील प्रशासन ने स्वामी केशव गिरी महाराज को तहसील परिसर से जबरन उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती करवाया गया। और उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर केशव गिरी महाराज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं धरने पर बैठे बड़कोट नगरवासियों ने कल 12 जुलाई को बडकोट नगरपालिका के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को बंद करने का ऐलान किया है साथ ही स्वामी केशव गिरी महाराज के बाद अब नगरवासी  पूरण सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 





भूख हड़ताल पर बैठे पूरण सिंह का कहना है कि जब तक पंपिंग पेयजल योजना के लिए सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति नहीं की जाती है। तब तक मेरे द्वारा भूख हड़ताल जारी रहेगी वही स्वामी केशव गिरी महाराज को धरनास्थल से उठाने के बाद बड़कोट नगर वासियों ने जमकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पंपिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

1235