Uttarkashi-गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभमुहूर्त हुआ तय,2 नवंबर को गंगोत्री और भैया दूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़

Friday, October 11, 2024

Uttarkashi-गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभमुहूर्त हुआ तय,2 नवंबर को गंगोत्री और भैया दूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

Uttarkashi-गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभमुहूर्त हुआ तय,2 नवंबर को गंगोत्री और भैया दूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद




उत्तरकाशी।।जनपद में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा  अन्नकूट के पावन पर्व गोवर्धन पूजा और अभिजीत मुहूर्त शुभ बेला पर दिन 12 बजकर 14 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे वहीं आज नवरात्रि की रामनवमी तिथि पर गंगोत्री रावल तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभमुहूर्त तय किया गंगोत्री मंदिर समिति का कहना है कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व गोवर्धन पूजा और अभिजीत मुहूर्त पर शनिवार 2 नवंबर को दिन 12:14 मिनट पर आगामी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी और 3 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा मुखीमठ पहुंचेंगी और आगामी 6 माह तक शीतकालीन प्रवास  मुखवा में ही श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। 



वही यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर भैया दूज के पावन पर्व पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के रावल तीर्थ  पुरोहितों का कहना है कि  पंचांग के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त कल 12  नवंबर विजयदशमी के दिन तय किया जाएगा कि 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट किस शुभ मुहूर्त और समय पर बंद होंगे।


No comments:

Post a Comment

1235