उत्तरकाशी-अवैध खनन के मामले में राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने स्टोन क्रेशर को किया सीज,करीब 17 लाख रुपए का किया चालान
![]() |
उत्तरकाशी।।जनपद के बड़कोट तहसील के अंतर्गत नौगांव में स्थित ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे रुपए (17,34390रुपए)का जुर्माना आरोपित करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज किया है। लेकिन बड़ी बात लंबे समय से यमुना नदी में स्टोन क्रेशर की आड़ में खनन चल रहा था। और खनन विभाग और राजस्व विभाग मूकदर्शक बने थे।यमुना नदी का खनन माफियों ने स्वरूप बदल दिया है। लगता नहीं कि मां यमुना अविरल बह रही है।यमुना घाटी में तहसील बड़कोट के अंतर्गत करीब 3-4 स्टोन क्रेशर है जो धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे है।लेकिन अब नींद से जगा खनन विभाग और राजस्व विभाग,अब अन्य स्टोन क्रशरों पर भी कार्रवाई होती है कि नहीं यह देखने वाली बात होगी,या यहीं पर इतिश्री करके विभाग फिर कुंभकर्णी नींद में सो जाएगा यह बड़ा प्रश्न है।
![]() |
लेकिन फिलहाल जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि गत 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी। जिसके क्रम में आज 27 फरवरी को उपजिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी, तहसीलदार बडकोट खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया तथा यमुना नदी से अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान व स्टोन क्रेशर परिसर में ताज़ा कच्चा उपखनिज आर0बी0एम0 पाये जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण नियमावली 2021 यथा संशोधित 2024 के उलंघन पाये जाने के कारण अनंतराज स्टोन क्रेशर प्लांट को सीज कर दिया तथा ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशो तक बन्द कर दिया गया है।नदी से लाये गये अवैध उपखनिज जमा होने से उपलब्ध उपखनिज ई रवन्ना में दर्शित मात्रा से अधिक पाये जाने पर नियमानुसार 17,34,390 रु0 का जुर्माना आरोपित किया गया है।
No comments:
Post a Comment