उत्तरकाशी-कर्मचारियों का नियमितकरण की मांग को लेकर अनूठा आंदोलन,जुलाई 2024 से कर रहे आंदोलन करीब 39 हजार पौधों का कर चुके रोपण , जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
-:गढ़वाल मंडल विकास निगम की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन अध्यक्ष प्रताप पंवार महामंत्री महेंद्र सिंह राणा चुने गए
 |
|
उत्तरकाशी।। जनपद मुख्यालय में संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर पौधारोपण करके आंदोलन कर रहे है। आंदोलन 221 दिन से जारी रहा।ऐसा अनोखा आंदोलन न देखा होगा न सुना होगा गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पौधारोपण किया गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी का कहना है कि अब तक हमारे द्वारा पूरे प्रदेश में करीब 39000 पौधों का रोपण किया गया है जो अपने में प्रदेश का पहला अनूठा आंदोलन कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के साथ हम अपनी नियमतिकरण की मांग को लेकर अनूठा आंदोलन कर रहे हैं और हमारी सरकार से मांग है कि शीघ्र हमारे नियमितीकरण की नियमावली जारी करें ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित संरक्षक सुरेश पंवार ,कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल, संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के महामंत्री कंचन चंदोला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी ,उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
 |
|
 |
|
गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तरकाशी के टूरिस्ट कंपलेक्स में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की जनपद की कार्यकारिणी का गठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुए।जिसमें जनपद उत्तरकाशी के गढ़वाल मंडल विकास निगम की सभी इकाइयों के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने सर्व समिति से कार्यकारिणी का गठन किया।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु पर्यटक आवास गृह उत्तरकाशी के प्रताप पंवार महामंत्री पद पर गैस सर्विस के महेंद्र सिंह राणा व कोषाध्यक्ष पद पर पर्यटक आवास गृह के जगबीर लाल बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर्यटक आवास गृह गंगोत्री के शरद राम ,पर्यटक आवास गृह हर्षिल के सोनू कुमार पर्यटक आवास गृह की श्रीमती सीता देवी, उपाध्यक्ष पद हेतु पर्यटक आवास गृह रैथल के राजेंद्र कुमार, पर्यटक आवास गृह के कीर्ति चंद्र रमोला, पर्यटक आवास गृह के विजय पंवार ,सचिव पद हेतु पर्यटक आवास गृह के गोपाल राणा पर्यटक आवास गृह के सत्येंद्र रावत, पर्यटक आवास गृह के जितेंद्र पंवार ,पर्यटक आवास गृह के मनमोहन दारू, संगठन मंत्री के पद पर पर्यटक आवास गृह के राकेश सहदेव ,पर्यटक आवास गृह के राजेंद्र रावत पर्यटक आवास गृह के राजेंद्र राणा, प्रचार मंत्री पर्यटक आवास गृह हर्षिल के मुकेश असवाल पर्यटक आवास गृह के नवीन पंवार, पर्यटक आवास गृह के धीरेंद्र रावत चुने गए। वहीं संयोजक पद हेतु पर्यटक आवास गृह के उमेश चंद्र कोठियाल चुने गए। कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के साथ शपथ दिलाई गई।वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने पौधारोपण आंदोलन के तहत पर्यटक आवास गृह उत्तरकाशी परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
 |
|
No comments:
Post a Comment