उत्तराखंड में जल्द हो सकता मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ की छुट्टी कुछ नए चेहरों को मिल सकती मंत्रिमंडल में जगह-सूत्र - PiyushTimes.com | Uttarkashi News

ब्रेकिंग न्यूज़



Saturday, March 8, 2025

उत्तराखंड में जल्द हो सकता मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ की छुट्टी कुछ नए चेहरों को मिल सकती मंत्रिमंडल में जगह-सूत्र

उत्तराखंड में जल्द हो सकता मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ की छुट्टी कुछ नए चेहरों को मिल सकती मंत्रिमंडल में जगह-सूत्र 




देहरादून।। उत्तराखंड सरकार में लंबे समय से मंत्री पद खाली है।  सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।पीएम मोदी के हर्षिल मुखवा दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार शाम को अचानक दिल्ली चले गए। तो सियासी गलियारों में कयास लगने शुरू हो गए कि जल्द ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।वहीं इसके संकेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहले ही दे दिए थे। कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।होली का त्यौहार आने वाला है लेकिन अंदरखाने विधायकों , मंत्रियों और पार्टी नेताओं के चेहरों के रंग उड़े हुए हैं।तो कुछ विधायक और मंत्रियों के चेहरे खिले हुए।मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के विवादित बयान पर पहाड़ में माहौल गर्म है।मौजूदा पहाड़ – मैदान  विवादित बयानबाज़ी के बाद जिस तरह से सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी घमासान और आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अचानक दिल्ली जाना इशारा करता है कि उत्तराखंड में कुछ तो होने वाला है।






भाजपा  अंदर खाने यह चर्चा तेज है कि किस मंत्री की छुट्टी होगी और कौन  रहेगा सता के गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा हर्षिल दौरे के बाद सीधे दिल्ली  रवाना क्यों हो गए? मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राज्य में मंत्रिमंडल में लंबे समय से रिक्त चल रहे मंत्री के पदों को भरा जा सकता है। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल  की संभावना भी जताई जा रही है।वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं लेकिन फिलहाल कैबिनेट में सिर्फ 07 मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद एक और पद रिक्त हो गया था हांलाकि कुछ  मंत्री ऐसे भी हैं जो आश्वस्त  है कि अगर मुख्यमंत्री ने  विकास कार्य को तवज्जो दी तो  उनको  बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है।






सूत्रों की माने तो दो-तीन  मंत्रियों को बदला जा सकता है और 5 से 6  नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।सूत्रों की माने तो  युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा का कद बढ़ाया जा सकता है।मंत्री सौरभ बहुगुणा को मंत्रालय में बड़े विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में है कि  मदन कौशिक की मंत्रिमंडल में वापसी और खजानदास को मंत्री बनाया जा सकता है। अगर मंत्रिमंडल  का विस्तार होता है।तो सीमांत जनपद उत्तरकाशी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है क्योंकि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ ,हरिद्वार, बागेश्वर ,नैनीताल, रुद्रप्रयाग जिलों से कोई भी मंत्री नहीं है। जबकि जनपद पौड़ी, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर से मंत्री पहले ही है।पौड़ी से सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, देहरादून से प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी टिहरी से सुबोध उनियाल, अल्मोड़ा से रेखा आर्य और उधम सिंह नगर से सौरभ बहुगुणा मंत्री हैं।

No comments:

Post a Comment