उत्तरकाशी-यमुनोत्री धाम में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों पर विधायक ने उठाए सवाल, सिंचाई विभाग पर लीपापोती का लगाया आरोप
![]() |
उत्तरकाशी।। जनपद में चार धाम यात्रा शुरू होने में महज 2 दिन का समय शेष रह गया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में लीपापोती का कार्य हो रहा है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बीते रोज जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया यमुनोत्री धाम हो रहे सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर क्षेत्रीय विधायक ने सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया था।मै यमुनोत्री धाम यात्रा तैयारियों को लेकर भ्रमण करूंगा और जिलाधिकारी से कहा था कि चार धाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारी धाम में मौजूद रहे।लेकिन चार धाम यात्रा तैयारी से संबंधित सभी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी यमुनोत्री धाम में नदारद रहे।सिर्फ PWD विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
विधायक संजय डोभाल ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को घटिया बताया विधायक संजय डोभाल ने कहा की जिला प्रशासन चार धाम यात्रा तैयारी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है लेकिन यमुनोत्री धाम में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिसका निस्तारण नहीं हुआ है साथ ही अभी भी सुरक्षात्मक कार्य आधे अधूरे पड़े।बहुत कम समय बचा है। कैसे चलेगी यात्रा जिला प्रशासन के यमुनोत्री धाम यात्रा तैयारी को लेकर किए जा रहे दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि अभी बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं चल रहे हैं क्योंकि इसके लिए यमुनोत्री धाम में मशीनें एयरलिफ्ट होनी है अभी यात्रा शुरू होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते निर्माण ,स्नान घाट आदि का कार्य चल रहा है।
![]() |
No comments:
Post a Comment